1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: ऐश्वर्या राय का 'भाई' बनने पर शाहरुख खान को है पछतावा?

Watch: ऐश्वर्या राय का 'भाई' बनने पर शाहरुख खान को है पछतावा?

 Published : Apr 23, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 04:17 pm IST

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने 'जोश', 'देवदास' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Shah Rukh Khan on working with Aishwarya Rai- India TV Hindi
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय, बॉलीवुड के नंबर वन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इनको लेकर लव स्टोरी भी बनी है, लेकिन उस मूवी की हैप्पी एंडिंग नहीं हुई। बॉलीवुड के किंग खान को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि उन्होंने 20 साल पहले 'जोश' फिल्म में पहली बार साथ में काम किया, लेकिन उन्हें ऐश के भाई का रोल निभाना पड़ा था।

शाहरुख एक बार ऐसे असफल अवसरों पर अपनी निराशा व्यक्त कर चुके हैं, जब उन्हें ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, लेकिन दोनों ने कभी मुख्य जोड़ी नहीं बने। उन्होंने ऐश्वर्या को ट्रॉफी प्रदान करते हुए एक पुरस्कार समारोह में मजाक में कहा था, “मैं ऐश्वर्या के साथ बहुत अनलकी रहा हूं। ये शर्म की बात है कि हमारी पहली फिल्म (जोश) में, ऐश्वर्या, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, ब्रह्मांड में और यहां तक ​​कि सभी ग्रहों से परे, मेरी बहन बनी थी। उसने मेरी जुड़वां बहन की भूमिका निभाई और लोगों ने मुझे यह भी बताया कि हम एक जैसे दिखते हैं। मैं अब भी इस गलतफहमी में जी रहा हूं कि हालांकि मैंने उसके भाई का किरदार निभाया है, लेकिन मैं कम से कम उसकी तरह दिखता हूं।”

ऐश्वर्या राय के साथ दूसरी फिल्म 'देवदास' के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'इस मूवी में सब कुछ सही था, लेकिन आखिरी में मैं इनको छोड़कर चला जाता हूं और जब मैं वापस आता हूं तो ये मुझे छोड़ देती हैं। मैं इस मामले में बहुत अनलकी रहा हूं।'

बता दें कि शाहरुख और ऐश ने 'मोहब्बतें' फिल्म में भी काम किया है, लेकिन ऐश का छोटा रोल था और उसमें उनका देहांत हो जाता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन