1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के बेटे आर्यन ने बिग बी की नातिन नव्या के साथ बिताए खास लम्हें

शाहरुख के बेटे आर्यन ने बिग बी की नातिन नव्या के साथ बिताए खास लम्हें

 Published : Jan 25, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 01:14 pm IST

किंग खान के बेटे आर्यन और महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। नव्या और आर्यन अपनी नजदीकियों को लेकर काफी समय से मीडिया में छाए हुए हैं।

aryan khan- India TV Hindi
aryan khan

मुंबई: किंग खान के बेटे आर्यन और महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। नव्या और आर्यन अपनी नजदीकियों को लेकर काफी समय से मीडिया में छाए हुए हैं। इन दोनों को कई बार वक्त बिताते हुए साथ देखा जा चुका है। हाल ही में किंग खान के बेटे आर्यन खान ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस पार्टी में आर्यन की खास मेहमान कोई ओर नहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा थीं।

नव्या और आर्यन काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। आर्यन के जन्मदिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें नव्या उनके साथ नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि, आर्यन के बर्थडे पर नव्या ने उनके साथ काफी वक्त बिताया।

इसे भी पढ़े: अमिताभ की नातिन नव्या का ये बिकिनी अवतार उड़ा देगा आपके होश

इस तस्वीर में नव्या और आर्यन कई तरह के पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ इनका एक दोस्त भी दिख रहा है। इस तस्वीर में नव्या  अलग-अलग चेहरे बनाए हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रहे हैं। कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा है कि, इस तस्वीर में आर्यन काफी हद तक पिता शाहरुख खान की तरह ही दिख रहे हैं। हालांकि कई लोग इस तस्वीर में नव्या को पहचान ही नहीं पा रहे थे क्योंकि यहां उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है, लेकिन नव्या का नया हेयर स्टाइल भी उन पर काफी फब रहा है।

आर्यन और नव्या लंदन में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। खबरों की माने तो किंग खान के बेटे आर्यन जल्द ही करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। हो सकता है आर्यन और नव्या की दोस्ती ऑनस्क्रीन भी एक साथ देखी जाए। हाल ही में शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, अमिताभ बच्चन की पोती अराध्या और शाहरुख का बेटा अब्राहिम भविष्य में बेस्ट जोड़ी हो सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन