1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, सलमान की शादी में करेंगे ये अनोखा काम

शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, सलमान की शादी में करेंगे ये अनोखा काम

 Published : Sep 03, 2018 10:18 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 10:18 am IST

सलमान खान और शाहरुख खान की गहरी दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। सभी जानते हैं कि दोनों सितारे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। जब भी इंडस्ट्री के दबंग खान और किंग खान पर्दे पर साथ आते हैं फैंस को कुछ मजेदार ही देखने के लिए मिलता है।

Shah Rukh Khan Salman Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की गहरी दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। सभी जानते हैं कि दोनों सितारे एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। जब भी इंडस्ट्री के दबंग खान और किंग खान पर्दे पर साथ आते हैं फैंस को कुछ मजेदार ही देखने के लिए मिलता है। चाहने वालें हमेशा इनकी दोस्ती पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी जब इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था, लेकिन एक बार फिर से दोनों दोस्ती का हाथ बढाकर अपने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया। लेकिन अक्सर ये दोनों जब भी साथ होते हैं एक दूसरे की खूब टांग खीचते हुए दिखते हैं।

हाल ही में शाहरुख, सलमान के शो 'दस का दम' पर पहुंचे हैं। यहां दोनों ने मिलक काफी मस्ती की है। अब इस मजेदार एपिसोड के कई प्रोमो सामने आए हैं। जिसे देखकर इस शो के लिए और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। किंग खान ने यहां सलमान से जुड़ी कई दिलचस्प बाते कीं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि वह सलमान की शादी में कौनसा अनोखा काम करने वाला है।

दरअसल शो के फिनाले में स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर महानायक अमिताभ बच्चन के लुक में पहुंच गए। यहां उन्होंने दोनों सितारों के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलते हुए उनसे कुछ ऐसे सवाल किए जिसके बाद वह फंसी नहीं रोक पाए। सुनील ने यहां शाहरुख से एक सवाल किया कि, "मान लीजिए सलमान जी की शादी है उसमें शाहरुख खान क्या कर रहे होंगे?" इसके बाद उन्होंने किंग खान को कुछ ऑप्शन्स दिए। तभी शाहरुख कहते हैं कि, "मैंने सलमान से दोस्ती की ही इसलिए हैं कि जो इससे बच जाएंगी वो मैं रख लूंगा।" उनका यह जवाब सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन