1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान हुए पर्यटक गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता से सम्मानित

शाहरुख खान हुए पर्यटक गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता से सम्मानित

 Published : Jul 13, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 01:57 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म में किंग खान एक टूरिस्ट गाइड का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म में किंग खान एक टूरिस्ट गाइड का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्हें असल जिंदगी में पर्यटक गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया है। शाहरुख जल्द ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जोधपुर भी जाने वाले हैं। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान को हैरी उर्फ हरिंदर सिंह नेहरा के एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वह अपने 25 साल के लंबे फिल्मी करियर में पहली बार गाइड की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

एक बयान के अनुसार, फिल्म में उनके इस किरदार को ध्यान में रखते हुए जोधपुर पर्यटक गाइड एसोसिएशन ने शाहरुख को एसोसिएशन की सदस्यता दी है। संगठन ने शाहरुख से यह सदस्यता स्वीकार करने की गुजारिश की और जोधपुर आने का आग्रह भी किया। शाहरुख इस सम्मान से काफी खुश और भावुक हैं और जल्द ही जोधपुर पर्यटक गाइड एसोसिएशन से मिलने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान एसोसिएशन उन्हें एक तमगा और एक सदस्यता-पत्र प्रदान करेगा। (...जब न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ ये अजीब हादसा)

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का को एक गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर नजर आ रही है। इससे पहले ये दोनों ‘जब तक है जान’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (VIDEO: 'बेहद' के लिए जेनिफर विंगेट ने पार की सारी हदें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन