1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद-आलिया का 'शानदार' गाना 'गुलाबो' देखा गया 20 लाख बार

शाहिद-आलिया का 'शानदार' गाना 'गुलाबो' देखा गया 20 लाख बार

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2015 12:44 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 12:45 pm IST

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'शानदार' के गाने 'गुलाबो' को यूट्यूब पर जारी करने के 24 घंटो के भीतर 26 लाख बार देखा गया। आलिया और शाहिद ने गुरुवार को

शाहिद-आलिया का 'शानदार'...- India TV Hindi
शाहिद-आलिया का 'शानदार' गाना 'गुलाबो' देखा गया 20 लाख बार

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'शानदार' के गाने 'गुलाबो' को यूट्यूब पर जारी करने के 24 घंटो के भीतर 26 लाख बार देखा गया। आलिया और शाहिद ने गुरुवार को इस गाने को स्वयं एक इवेंट के दौरान निर्देशक विकास बहल के साथ लांच किया और उसी दिन उसे जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर जारी किया गया।

'शानदार' फिल्म में दो किरदारों आलिया (अलिया भट्ट) और जगजिंदर जोगिदर (शाहिद कपूर) की प्रेम कहानी है। फिल्म में आलिया के पिता बिपिन (पंकज कपूर) दोनों के रोमांस में ट्विस्ट लाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि उनकी बेटी के लायक कोई भी अच्छा लड़का नहीं है।

इस फिल्म में जहां आलिया एक सपने देखने वाली लड़की है वहीं जगजिदर जोगिंदर का मानना है कि वह कुछ भी कर सकता है। फिल्म सिनेमाघरों में 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

अगली स्लाइड में देखिए गाने का वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन