1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘उड़ता पंजाब’ को हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, बॉलीवुड ने जताई प्रतिक्रिया

‘उड़ता पंजाब’ को हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, बॉलीवुड ने जताई प्रतिक्रिया

 Published : Jun 13, 2016 09:18 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 09:19 pm IST

‘उड़ता पंजाब’ को लंबे वक्त से विवाद में बने रहने के बाद बंबई उच्च न्यायलय से राहत की सांस मिली। हाईकोर्ट के इस फैसले पर बॉलीवुड ने भी अपनी प्रतिक्रिया जताई है।

udta
udta

फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्विटर पर खुशी जताते हुए लिखा, “और आखिरकार उड़ता पंजाब उड़ेगा। यह अभिव्यक्ति की आजादी, हमारी न्यायपालिका, फिल्म जगत, मीडिया और आप सब की जीत है।“

निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा, “यह शानदार फैसला है। मुझे इसपर गर्व है। यह शानदार है कि अदालत युवा फिल्मकार अभिषेक चौबे के साथ खड़ी हुई जो रोचक एवं प्रांसगिक फिल्में बनाते हैं। दूसरे फिल्मकार अब खुलकर सोचेंगे।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन