1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, शाहिद कपूर की को-स्टार कियारा आडवाणी ने किया कमेंट

मीरा राजपूत ने शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, शाहिद कपूर की को-स्टार कियारा आडवाणी ने किया कमेंट

 Published : Mar 23, 2021 10:47 am IST,  Updated : Mar 23, 2021 10:47 am IST

मीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसे  लोगों की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है, इस तस्वीर ने मीरा के पति शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनकी को-स्टार रहीं कियारा आडवाणी का भी ध्यान खींचा।

Mira Rajput- India TV Hindi
Mira Rajput Image Source : INSTAGRAM/DELNANALLASETH

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर मनमोहक पोस्ट को शेयर करते हैं। 7 जुलाई 2015 को दोनों ने शादी की थी, ये कपल फिलहाल दो बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं। मीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसे  लोगों की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है। इस तस्वीर ने मीरा के पति शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में उनकी को-स्टार रहीं कियारा आडवाणी का भी ध्यान खींचा।

मीरा राजपूत ने एक सनकिस्ड सेल्फी को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया। मीरा को सेल्फी डेनिम जैकेट के साथ काले रंग का टॉप पहने देखा जा सकता है। उन्होंने सनग्लासेज और घड़ी के साथ अपनी रिंग को भी तस्वीर में एक्सप्लोर किया है। इस तस्वीर में मीरा काफी खूबसूरत लग रही हैं। सेल्फी को अपने चाहने वालों के बीच शेयर कर मीरा ने लिखा, 'नेक्स्ट'

कियारा ने किया ये कमेंट

कियारा आडवाणी ने मीरा राजपूत की तस्वीर पर एक फायर इमोजी को कमेंट कर मीरा की तस्वीर की तारीफ की। उनके फैंस भी मीरा की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। उन फैंस ने एक ने इसे "सुपर हॉट" कहा, जबकि दूसरे ने कमेंट में लिखा, "आप सुंदर हैं।"

Mira Rajput
Image Source : INSTAGRAM/MIRA RAJPUT Mira Rajput 

कियारा इन फिल्मी पोजेक्ट्स का हिस्सा हैं?

कियारा आडवाणी अगली फिल्म 'शेरशाह' में दिखाई देंगी, इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री फिलहाल कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रही हैं। 'जुग जुग जियो' में कियारा, वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन