1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने किया खुलासा, 'कबीर सिंह' देखने के बाद ऐसा था पड़ोस की आंटियों का रिएक्शन

शाहिद कपूर ने किया खुलासा, 'कबीर सिंह' देखने के बाद ऐसा था पड़ोस की आंटियों का रिएक्शन

 Published : Jul 31, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 04:45 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' सभी को बेहद पसंद आई है। हाल ही में शाहिद ने बताया उनकी फिल्म देखने के बाद पड़ोस की आंटियों का कैसे रिएक्शन था।

Kabir Singh- India TV Hindi
Kabir Singh Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की काफी आलोचना होने के बावजूद इसके बिजनेस में कोई कमी नहीं आई है। शाहिद कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की कबीर सिंह देखने के बाद उनकी पड़ोस की आंटियों का कैसा रिएक्शन था।

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया- उनका ऑफिस घर से 5 मिनट की दूरी पर है। ऑफिस जाने के लिए शाहिद लिफ्ट ले रहे थे। तब उन्होंने 7-8 आंटियों को बात करते हुए देखा। शाहिद ने कहा- मैं लिफ्ट लेने जा रहा था तो एक आंटी ने मुझे बुलाया वह लगभग 10 थीं।

जैसे ही मैं उनके पास गया तो उन्होंने कहा- हमे तुम्हारी फिल्म बहुत पसंद आई। उस समय इतना अजीब लगा कि जहां सभी लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं वहीं लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

कबीर सिंह के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। शाहिद ने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा था। 

'कबीर सिंह' तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है।

Also Read:

इस साल के आखिर में सुष्मिता सेन करेंगी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी!

क्या करण जौहर की पार्टी में नशे में थे विक्की कौशल, दीपिका, अर्जुन और मलाइका? अकाली दल के नेता का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन