1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' के दो गाने गाकर फैंस को किया हैरान | देखें वीडियो

शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' के दो गाने गाकर फैंस को किया हैरान | देखें वीडियो

 Published : Nov 28, 2021 06:10 pm IST,  Updated : Nov 28, 2021 06:10 pm IST

शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के ट्रेलर का फैंस की तरफ से शानदार वेलकम पाने के बाद खुशी साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर लाइव हुए।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' के दो गाने गाकर फैंस को किया हैरान Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

Highlights

  • शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म जर्सी इस साल 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
  • अभिनेता ने अपने फैंस के लिए लाइव सेशन के दौरान आने वाली फिल्म जर्सी का गाना गाया।

शाहिद कपूर की 'जर्सी' के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अभिनेता के फैन अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं! ट्रेलर के शानदार वेलकम पर अपनी खुशी साझा करने के लिए अभिनेता शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव हुए। जब उनके एक फैन ने उनसे एक गाना गाने का अनुरोध किया, तो शाहिद ने 'जर्सी' का टाइटल ट्रैक गाकर अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया।

'कबीर सिंह' स्टार ने 'मेहरम तू ही है मेरा' गाना गाया, जो पहले ही ट्रेलर के एक हिस्से के रूप में दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। अपने फैंस की खुशी के लिए, शाहिद के पास उनके लिए और भी बहुत कुछ था! उन्होंने फिल्म से एक और ट्रैक गाने का फैसला किया।

बाद में, शाहिद ने मजाक में कहा, "मैंने गाना रिलीज होने से पहले ही गाना रिलीज कर दिया है! सचेत और परम्परा, प्लीज़ मुझे इसके लिए मत मारना! लेकिन मुझे यह गाना पसंद है इसलिए मुझे इसे गाना पड़ा!"

यहां देखें वीडियो:

इस बीच, अभिनेता ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, "यह यहां है..जर्सी का ट्रेलर।"

फिल्म के बारे में बात करें तो इसी नाम से तेलुगु में बन चुकी फिल्म का यह ऑफिशियस हिंदी वर्जन होगा। इस फिल्म को अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी की तरफ से बनाया जा रहा है। 'जर्सी' 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन