1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने गौरी से की ऑफिस रेनोवेट करने की रिक्वेस्ट, पत्नी ने दिया ये जवाब

शाहरुख खान ने गौरी से की ऑफिस रेनोवेट करने की रिक्वेस्ट, पत्नी ने दिया ये जवाब

 Published : Jul 04, 2020 08:17 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 08:20 am IST

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पत्नी गौरी खान से अपने ऑफिस को रेनोवेट करने की रिक्वेस्ट की है।

गौरी खान और शाहरुख खान- India TV Hindi
गौरी खान और शाहरुख खान Image Source : INSTAGRAM: @GAURIKHAN

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान बेस्ट कपल में से एक हैं। शाहरुख स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरते हैं तो गौरी शानदार इंटीरियर डिजाइनर हैं। वो कई बड़ी हस्तियों के घर और ऑफिस को डिजाइन और रेनोवेट करती हैं। हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से रेड चिलीज के ऑफिस को रेनोवेट करने की रिक्वेस्ट की तो गौरी ने मजेदार कमेंट किया। 

गौरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की और डिजाइन के बारे में जानकारी दी। इस पर शाहरुख खान ने कमेंट किया, "क्या तुम प्लीज मेरे रेड चिलीज के ऑफिस की छत को रीफर्बिश कर दोगी, जो मैं तुम्हें इतने समय से बोल रहा हूं। मैं चाहता हूं कि जब हम काम शुरू करें तो मुझे कुछ अच्छा देखने को मिले।"

मन्नत की बालकनी पर शूटिंग करते नजर आए शाहरुख खान, राजू हिरानी की फिल्म में आने वाले हैं नजर

इस पर गौरी खान ने एसआरके को मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हमारी टीम इस काम पर लगी हुई है सर।"

गौरी ने शाहरुख को दिया शानदार जवाब
Image Source : गौरी ने शाहरुख को दिया शानदार जवाबगौरी ने शाहरुख को दिया शानदार जवाब

बता दें कि शाहरुख और गौरी की शादी 1991 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराम। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के लिए फोटोज व वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन