1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख खान ने की शकीरा के परफॉर्मेस की तारीफ

शाहरूख खान ने की शकीरा के परफॉर्मेस की तारीफ

 Written By: IANS
 Published : Feb 06, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 03:38 pm IST

शाहरूख खान ने सुपर बॉल समारोह में 'वेनऐवर' की गायिका शकीरा के दमदार परफॉर्मेस के लिए उनकी जमकर सराहना की।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान ने की शकीरा की तारीफ।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने सुपर बॉल समारोह में 'वेनऐवर' की गायिका शकीरा के दमदार परफॉर्मेस के लिए उनकी जमकर सराहना की। शाहरूख मंगलवार को सुपर बॉल 2020 में शकीरा के जबरदस्त डांस को देखकर उनके मुरीद बन गए।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "बहुत खूब, बहुत मेहनती और बेहद मनोरंजक। हमेशा से मेरी फेवरिट।"

अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने शकीरा की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह लाल रंग के परिधान में झूमते हुए नजर आ रही हैं।

शकीरा भी शाहरुख की प्रशंसक हैं। वे पहले कह चुकी हैं कि वे किंग खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

उन्होंने ट्वीट किया था, "मैं हमेशा से ही शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं..किसी दिन उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। बिग किस, शाहरूख।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ जीरो में नजर आए थे। इसके बाद से शाहरुख ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है। वह फिल्मों में एक्टिंग करने की बजाय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन