1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉरर फिल्म बनाने जा रही हैं सीरियल शक्ति की सुरभि यानी रोशनी सहोता

हॉरर फिल्म बनाने जा रही हैं सीरियल शक्ति की सुरभि यानी रोशनी सहोता

 Published : Jul 11, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 01:24 pm IST

कलर्स चैनल पर आने वाले मशहूर सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास' में सुरभि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और निर्माता रोशनी सहोता ने कहा कि वह जल्द ही एक हॉरर फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं।

roshni sahota- India TV Hindi
roshni sahota

मुंबई: कलर्स चैनल पर आने वाले मशहूर सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास' में सुरभि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और निर्माता रोशनी सहोता ने कहा कि वह जल्द ही एक हॉरर फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। रोशनी ने एक बयान में कहा, "चंदा के बाद हम एक फीचर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। यह एक हॉरर होगी। हम फिल्म उद्योग के कुछ प्रसिद्ध चेहरों को इसमें शामिल करेंगे।" 'चंदा' एक लुघ हॉरर फिल्म थी। इसे व्हाइट ट्यूलिप क्रिएशंस और प्रवाह एंटरटेंमेंट ने निर्मित किया था। इसका सह-निर्माण रोशनी और उनके मित्र कुलदीप सिंह ने किया था।

रोशनी की हालांकि फिल्म निर्माण के लिए कलर्स के शो अभिनय से अलग होने की कोई योजना नहीं है।  उन्होंने कहा, "जहां तक अभिनय की बात है तो यह मेरा पहला प्यार है और मैं इसे करती रहूंगी।"

आपको बता दें, सीरियल शक्ति में रोशनी रुबीना दिलैक की बहन का किरदार निभाती हैं। रुबीना इस सीरियल में सौम्या नाम की किन्नर का किरदार प्ले कर रही हैं। सीरियल में सौम्या और सुरभि दोनों की शादी एक ही शख्स हरमन से हुई है, हरमन को किरदार विवियन डिसूजा निभाते हैं।

अलग विषय पर होने की वजह से इस शो को काफी प्रशंसा मिली थी।

(इनपुट आईएनएस से)

लीक हुई बिक बॉस 11 की लिस्ट

वीना मलिक ने पीएम मोदी को सुनाई खरी खोटी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन