1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये है शिल्पा शेट्टी का घर का नाम, बहन शमिता शेट्टी ने फोटो शेयर किया इसका खुलासा

ये है शिल्पा शेट्टी का घर का नाम, बहन शमिता शेट्टी ने फोटो शेयर किया इसका खुलासा

 Published : Jul 20, 2019 08:49 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 07:27 am IST

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ शमिता ने शिल्पा के निकनेम का खुलासा किया है।

Shilpa shetty and shamita shetty- India TV Hindi
Shilpa shetty and shamita shetty Image Source : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी(Shilpa shetty) इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रही हैं। वह छुट्टियां मनाने के लिए इस समय इटली में हैं। शिल्पा अपनी वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी(Shamita shetty) ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों बहनें मुस्कुराती नजर आ रही हैं। साथ ही शमिता ने शिल्पा शेट्टी का घर का नाम सभी को बता दिया है।

शमिता ने शिल्पा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मुनकी और टुनकी। शिल्पा का निक नेम मुनकी और शमिता का टुनकी है।

अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखने वालीं शिल्पा शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी थी। वह काफी समय से अपने टीवी करियर पर ध्यान दे रही थीं।

अब शिल्पा ने कमबैक का फैसला ले लिया है और वह रमेश तौरानी की फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी के साथ इस फिल्म में यामी गौतम और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम डिसाइड नहीं हुआ है।

शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं। वह 'दोस्ताना', 'लाइफ इन ए मैट्रो' और 'अपने' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Also Read:

दीपिका पादुकोण के फैन्स नहीं चाहते वह करें #Metoo वाले डायरेक्टर के साथ काम, ट्विटर पर जताई नाराजगी

मलाइका अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स में मना रही हैं वेकेशन, वायरल हुई तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन