1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शनाया कपूर ने बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ डे, संजय कपूर ने शेयर किया वीडियो

शनाया कपूर ने बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट किया बर्थ डे, संजय कपूर ने शेयर किया वीडियो

 Published : Nov 02, 2019 09:17 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 09:17 am IST

आज शनाया कपूर अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। शनाया ने बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और फैमिली के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट किया है।

shanaya kapoor birthday Celebration- India TV Hindi
शनाया कपूर का बर्थ डे सेलिब्रेशन।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और माहीप कपूर की बेटी शनाया कपूर आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। शनाया की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। शनाया ने आधी रात को अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में शनाया की बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे, कजिन अर्जुन कपूर और रिया कपूर मौजूद थे। बीते साल की तरह इस साल भी शनाया ने अपना जन्मदिन फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया है। बीते साल शनाया के जन्मदिन पर उनकी बेस्टफ्रेंड सुहाना खान भी मौजूद थीं।

संजय कपूर और माहीप कपूर ने शनाया के बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। संजय कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थ डे डार्लिंग लव यू। वीडियो में शनाया केक काट रही हैं और अनन्या, अर्जुन के साथ रिया बर्थ डे गर्ल के लिए चियर कर रहे हैं।

Birthday Special: शाहरुख खान की फिल्मों के बेस्ट रोमांटिक डायलॉग, जो आज भी है बेहद फेमस

माहीप कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं 20 साल की लड़की की मां हूं। इस वीडियो में शनाया कैंडिल को फूंक मार रही हैं।

B'day Spl: ईशा देओल पर कुछ यूं दिल हार बैठे थे भरत, थप्पड़ से शुरू हुई थी लवस्टोरी

शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। वह अपनी बहन जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में असिस्टेंट डायरेक्टर की तरह काम कर रही हैं। इसके साथ ही शनाया डांस क्लास ले रही हैं। संजय कपूर ने बताया था कि शनाया बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयारी कर रही हैं और वर्कशॉप ले रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन