1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शेरनी' से लेकर 'तूफान' तक, जून में ये फिल्में करने वाली हैं दर्शकों का मनोरंजन

'शेरनी' से लेकर 'तूफान' तक, जून में ये फिल्में करने वाली हैं दर्शकों का मनोरंजन

 Published : Jun 02, 2021 06:49 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 06:49 pm IST

कोरोना संक्रमण की वजह से देश भर में सिनेमा घरों के बंद होने की वजह फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। आइए जानते हैं उन फिल्मों की लिस्ट जो जून में रिलीज हो रही हैं।

Farhan Akhtar, Vidya Balan, Dhanush- India TV Hindi
'शेरनी' से लेकर 'तूफान' तक, जून में ये फिल्में करने वाली हैं दर्शकों का मनोरंजन Image Source : INDIA TV

देशभर में सिनेमाघरों के बंद हो जाने की वजह से फिल्मों को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए रिलीज किया जा रहा है। जून में फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है जो इस महीने लोगों का मनोरंजन करने वाली है। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं जो इस महीने रिलीज की जा रही है। 

शेरनी

इस लिस्ट में पहला नाम है विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का है। विद्या बालन अपनी फिल्मों के जरिए कुछ अलग करने की चाह रखती हैं, बीते साल उन्होंने शकुंतला देवी में एक अलग किरदार निभाया था। एक बार फिर अभिनेत्री शेरनी के जरिए फैंस के बीच में नजर आने वाली हैं। 

तूफान

जून में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' इस बार सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। निर्माताओं का ऐसा कहना है कि प्लेटफार्म के जरिए यह फिल्म दुनिया भर के लोगों को अपनी पहुंच बना सकती है। फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों  को पसंद आती है या नहीं।

झुंड

जून में रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करें तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' भी दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक कोच की का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशक नागराज मंजुले ने किया है, जिनकी फिल्म सैराट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

जगमे थंदिराम

साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'जगमे थंदिराम' इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर कल लॉन्च कर दिया गया था, जिसमें अभिनेता धनुष एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा। 

रे

इस लिस्ट में अगली फिल्म की बात करें तो सत्यजीत रे की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'रे' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। फिल्म में मनोज बाजपेई, के के मेनन, अली फजल और गजराज राव को देखा जा सकता है। मनोज बाजपेई की आने वाली सीरीज की बात करें तो 'द फैमिली मैन 2' इस महीने 4 तारीख को रिलीज होने वाली है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन