1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रियलिटी शो में अनुराग बसु ने शिल्पा शेट्टी के साथ किया कुछ ऐसा, मां का आ गया फोन

रियलिटी शो में अनुराग बसु ने शिल्पा शेट्टी के साथ किया कुछ ऐसा, मां का आ गया फोन

 Published : Mar 18, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 03:23 pm IST

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने ले। वहीं दोनों के नाम के साथ डिवोर्स शब्द भी ट्रेंड कर रहा था। आपको इसके पीछे का माजरा पता चलेगा तो आप अपना माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी Image Source : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने ले। वहीं दोनों के नाम के साथ डिवोर्स शब्द भी ट्रेंड कर रहा था। आपको इसके पीछे का माजरा पता चलेगा तो आप अपना माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे। रअसल बात यह थी कि पिंकविला रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर डांस 3 शो के दौरान अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी का फोन लेकर उन्होंने अपनी मां सुनंदा शेट्टी को मैसेज किया मुझे तलाक चाहिए। यह मैसेज देखते ही मां हैरान होकर फोन कर दी । बाद में पता चला अनुराग प्रैंक कर रहे थे।

दरअसल, यह प्रैंक शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ शो के दूसरे दोनों जज गीता और अनुराग बसु ने किया था। इस प्रैंक की पोल खुद गीता कपूर ने शिल्पा और अनुराग के सामने खोली। शो में एक सेशन के दौरान शिल्पा शेट्टी और फराह खान के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे से पति की परेशान करने वाली आदतों के बारे में पूछा। 

इस बीच अनुराग बसु (Anurag Basu) ने शिल्पा का फोन लिया और उनकी मां को मैसेज कर दिया। अनुराग ने मैसेज में लिखा 'मैं राज कुंद्रा से तलाक लेना चाहती हूं।' अनुराग के ऐसा करते ही गीता खुद को रोक नहीं पाईं और शिल्पा को सब कुछ बता दिया। शिल्पा यह सब जानकर चौंक गई। इस दौरान शिल्पा की मां का फोन आ गया। 

शिल्पा ने अपनी मां से कहा कि 'यह सब प्रैंक था। अगर आपको कोई फोन या मैसेज करके कहे कि मैं प्रेग्नेंट हूं या फिर तलाक चाहती हूं तो समझ जाना कि यह प्रैंक हैं क्योंकि अनुराग दादा शो पर हैं।' आपको बता दें, फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी इन दिनों टेलीविजन पर एक्टिव हैं। शिल्पा 'सुपर डांसर चैप्टर' के तीसरे सीजन को जज कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) जज कर रही हैं। इस रियलिटी शो में शिल्पा के साथ गीता कपूर (Geeta Kapoor) और अनुराग बसु (Anurag Basu) भी हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो में फराह खान भी पहुंचीं।

शिल्पा ने राज कुंद्रा से 2009 में शादी की थी। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा भी है जिसका नाम विवान है। अक्सर शिल्पा विवान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन