1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के साथ मनाई पहली दुर्गा अष्टमी, कंचक पूजन का शेयर किया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के साथ मनाई पहली दुर्गा अष्टमी, कंचक पूजन का शेयर किया वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 08:50 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें उनकी बेटी समिशा कन्या पूजन सामारोह में दिखाई दे रही हैं।

Shilpa Shetty Kundra - India TV Hindi
Shilpa Shetty Kundra  Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY KUNDRA

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप साझा की है, जिसमें उनकी बेटी समिशा कन्या पूजन सामारोह में दिखाई दे रही हैं। वीडियो क्लिप में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ लड़की को हलवा परोसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने समिशा के पैरों की झलकियां भी पोस्ट कीं।

उन्होंने लिखा, "आज अष्टमी के शुभ अवसर पर, हम अपनी देवी समिशा के आशीर्वाद से बहुत ही सौभाग्यशाली रहे, समिशा की यह पहली नवरात्रि है, इसलिए 8 छोटी लड़कियों के साथ कन्या पूजन किया और उनका सभी सावधानियों के साथ स्वागत किया।"

उन्होंने लिखा, "सर्वोच्च देवी महागौरी के पावन दिन पर आज उनके नौ दिव्य रूपों का आभार व्यक्त किया। हालांकि, इस साल हमने पूजा के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए मास्क का उपयोग किया।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन