1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने किया शहर के सन्नाटे को महसूस, कर रही हैं मेडिटेशन

कोरोना वायरस: लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने किया शहर के सन्नाटे को महसूस, कर रही हैं मेडिटेशन

 Written By: IANS
 Published : Mar 29, 2020 07:49 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 07:49 am IST

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

shilpa shetty- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान शिल्पा शेट्टी कर रही हैं मेडिटेशन

मुंबई: कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार सभी बंद कर दिए गए हैं। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। चारों ओर सन्नाटा पसरा है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने महानगरी मुंबई में इसी सन्नाटे को महसूस किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें एक पेड़ के नीचे मेडिटेशन करते देखा जा सकता है।

वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, "अपने शहर में ऐसे सन्नाटे का होना किसी लग्जरी से कम नहीं है, जहां हर वक्त गाड़ियों के हॉर्न बजते रहते हैं। बगीचे में कमरख के पेड़ के नीचे अपनी पसंदीदा जगह पर बैठकर मैं इसी शांत वातावरण का आनंद ले रही हूं। यह किसी सपने के जैसा लग रहा है। साफ आसमान, चिड़ियों की चहचहाहट, समंदर के लहरों की आवाज, ठंडी हवाएं, साफ-सुथरी सड़कें और समंदर के किनारें..एक नई दुनिया का एहसास हो रहा है।"

वह आगे लिखती हैं, "आज मैं इस शांति के लिए वाकई में आभारी हूं, जिससे मुझे मेरे अंतर्मन और इस संसार से जुड़ने में मदद मिली..हमें इस नीरवता का लुफ्त उठाना चाहिए।"

शिल्पा के इस पोस्ट पर अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "मैम आपका घर नहीं मोहल्ला है..अपन छोटे घर में।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में शिल्पा 'निकम्मा' और 'हंगामा' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन