1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोखाधड़ी का केस दायर होने पर शिल्पा शेट्टी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ये मान-प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश है

धोखाधड़ी का केस दायर होने पर शिल्पा शेट्टी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ये मान-प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश है

 Published : Nov 14, 2021 05:52 pm IST,  Updated : Nov 14, 2021 05:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दायर किए जाने के बाद अभिनेत्री की प्रतिक्रिया आई है।

Shilpa Shetty - India TV Hindi
 धोखाधड़ी का केस दायर होने पर शिल्पा शेट्टी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ये मान-प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश है Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के लिए एफआईआर दर्ज होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। पुणे के यश बरई द्वारा अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा और काशिफ खान नाम के एक व्यक्ति पर 1.51 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। केस की खबर सुनने के बाद शेट्टी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अपने बयान में अभिनेत्री ने यह कहा कि उनका नाम इस घसीटा जा रहा है, जिस वजह से वह दुखी हैं।

अपने बयान में शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “राज और मेरे खिलाफ दर्ज एक एआईआर की खबर से नींद खुली। मैं चौंक गई!" 

अभिनेत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा, "(काशिफ) ने देश भर में एसएफएल जिम खोलने के लिए एसएफएल नाम के ब्रांड के अधिकार ले लिए थे। सभी सौदे उनके द्वारा किए गए थे और वह बैंकिंग और दिन-प्रतिदिन के मामलों में को देख रेख करते थे।”

उन्होंने कहा, "हमें उनके किसी भी लेन-देन की जानकारी नहीं है और न ही हमें उससे एक रुपया भी मिला है।"

शेट्टी ने दुख व्यक्त किया कि वह पिछले 24 सालों से बेहतर काम करती आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा, "मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब हो रही है और लाइम लाइट पाने के लिए इतनी मेरा नाम घसीटा जा रहा है। भारत में एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए।"

बता दें बरई ने दावा किया है कि शेट्टी और कुंद्रा ने 2014 में मुनाफे के वादे के साथ एक फिटनेस कार्यक्रम में पैसा लगाने के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि, उन्हें धोखा दिया गया था। बरई ने इसके लिए काशिफ खान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन