1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने की 'सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापसी, सामने आया वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने की 'सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापसी, सामने आया वीडियो

 Published : Aug 18, 2021 05:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 01:00 pm IST

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही थीं। लेकिन, अब एक्ट्रेस शो में दोबारा वापसी कर ली है।

shilpa shetty - India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी  Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी वक्त से रियलिटी टीवी शो 'सुपर डांसर' को जज कर रही थीं। लेकिन, राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तारी के चलते एक्ट्रेस ने शो को कुछ समय के लिए छोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी जगह कोई न कोई गेस्ट जज हर हफ्ते इस शो में नजर आ रहा था। अब शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से उसी अंदाज में शो पर वापसी करने जा रही हैं। 

शिल्पा का एक वीडियो सामने आ गया है जिसमें वो अपनी वैनिटी वैन से उतरकर सेट पर जाती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस नीले और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। शिल्पा को कमबैक करते देख उनके फैंस भी काफी खुश हैं। 

Birthday: संपूर्ण सिंह कालरा ने कैसे तय किया मोटर गैराज में काम करने से लेकर 'गुलजार साहब' तक का सफर?

हलांकि, इस बारे में शो प्रसारित करने वाले चैनल सोनी टीवी ने तो फिलहाल कोई बयान नहीं जारी किया है। लेकिन शो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शो बनाने वालों और शो प्रसारित करने वालों के बीच इस बात को लेकर बीते हफ्ते लंबी बैठक चली थी। जिसमें दोनों पक्षों के कानूनी जानकारों से भी लंबी चर्चा हुई। इस बैठक के बाद ही शिल्पा को शो पर वापस लाने का फैसला किया गया। अनु मलिक को उनके शो पर वापस लाने का फैसला भी इसी कानूनी टीम से सलाह के बाद लिया गया था। माना जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी अब इस शो की शूटिंग आगे भी करती रहेंगी।

हाल ही में रियलिटी डांस शो ‘सुपरडांसर 4’ के जज अनुराग बसु ने शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी को याद किया था। उनका कहना था कि शिल्पा शेट्टी के न आने से किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा। अनुराग ने शो बनाने वालों को एक परिवार की तरह माना था और कहा था कि परिवार के किसी भी एक सदस्य का साथ न होना बहुत अखरता रहता है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी की अनुपस्थिति में तमाम दूसरे फिल्मी सितारों ने मेहमान जज बनकर उनकी जगह ली थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिस एपीसोड की शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही है, उसमें हिस्सा लेने के लिए चैनल के शो ‘इंडियन आइडल’ के विजेता पवनदीप राजन और इस शो के दूसरे फाइनलिस्ट्स भी पहुंचे हुए हैं।

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

कंगना रनौत का दावा चीन से हुआ एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, बोलीं-'ये अंतराष्ट्रीय स्तर की बड़ी साजिश'

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का नया गाना 'तुम आओगे' रिलीज

'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी की नई फिल्म के नाम का हुआ ऐलान, रिलीज हुआ पोस्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन