1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग 2019 में होगी शुरू

'भारत' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग 2019 में होगी शुरू

 Published : Dec 16, 2018 11:00 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 11:06 am IST

दिल्ली और पंजाब में 'भारत' की शूटिंग पूरी कर चुके अली अब्बास जफर नए साल से अपने अगले शेड्यूल पर काम शुरू करेंगे। जफर ने शनिवार को ट्वीट किया, "दिल्ली और पंजाब में 'भारत' का शेड्यूल पूरा हुआ। अंतिम शेड्यूल अगले साल से शुरू होगा।"

bharat - India TV Hindi
bharat 

नई दिल्ली: दिल्ली और पंजाब में 'भारत' की शूटिंग पूरी कर चुके अली अब्बास जफर नए साल से अपने अगले शेड्यूल पर काम शुरू करेंगे। जफर ने शनिवार को ट्वीट किया, "दिल्ली और पंजाब में 'भारत' का शेड्यूल पूरा हुआ। अंतिम शेड्यूल अगले साल से शुरू होगा।"

उन्होंने कहा, "भाई के बर्थडे वाले मंथ में कौन काम करता है..पर हम एडिट में लगे हुए हैं।"फिल्म निर्देशक सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन के संदर्भ में यह कहा। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में हैं। 27 दिसंबर को सलमान 53 वर्ष के होंगे।

'भारत' 2019 की ईद पर रिलीज होगी। इसमें कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू और नोरा फतेही प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन