1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में फिल्म की शूटिंग कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी, PPE किट पहने शेयर किया बूमरैंग वीडियो

दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में फिल्म की शूटिंग कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी, PPE किट पहने शेयर किया बूमरैंग वीडियो

 Published : Sep 22, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 11:32 pm IST

सिद्धांत ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेट से एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें वह पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं।

Siddhant Chaturvedi- India TV Hindi
Siddhant Chaturvedi Image Source : INSTAGRAM/SIDDHANT CHATURVEDI

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे के साथ अपने अगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित, जिसकी शूटिंग गोवा में चल रही है।

सिद्धांत ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेट से एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें वह पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्टोरीज पर लिखा, "लेट्स रोल।"

 Siddhant Chaturvedi
Image Source : INSTAGRAM/SIDDHANT CHATURVEDI  Siddhant Chaturvedi

अभिनेता के पास तीन फिल्में हैं। वह दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। अभिनेता कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में स्क्रीन साझा करेंगे। इसके अलावा वह 2005 की हिट फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल में भी दिखाई देंगे।

(इनपुट आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन