1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है 'जबरिया जोड़ी': सिद्धार्थ

'पकड़वा विवाह' पर आधारित है 'जबरिया जोड़ी': सिद्धार्थ

 Published : Apr 17, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 06:47 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है, जो बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है।

जबरिया जोड़ी- India TV Hindi
जबरिया जोड़ी

नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है, जो बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। सिद्धार्थ मंगलवार को अपनी सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा और निर्देशक प्रशांत सिंह के साथ फिल्म के रैप-अप पार्टी में मीडिया से मुखातिब हुए।

फिल्म के बारे में अभिनेता ने कहा, "यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो बिहार के पटना की कहानी पर बनाई गई है। इस फिल्म का कांसेप्ट पकड़वा विवाह से लिया गया है। हमने पिछले साल फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हमने पटना और लखनऊ में बहुत शूटिंग की।"

वहीं परिणीति के साथ 'हंसी तो फंसी' के बाद फिर से एक बार काम करने पर वह खुश हैं।

सिद्धार्थ की पिछली फिल्म 'अय्यारी' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

वहीं फिल्म के निर्देशक का कहना है, "यह फिल्म बिहार में जबरदस्ती शादी कराने वालों पर आधारित है, बिहारी भाषा में जबरदस्ती को 'जबरिया' कहा जाता है। इसी को लेकर हमने फिल्म का शीर्षक रखा है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन