1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्त के साथ दिखा शाहरुख की बेटी सुहाना का ग्लैमरस अवतार, तस्वीर में ढा रही हैं कहर

दोस्त के साथ दिखा शाहरुख की बेटी सुहाना का ग्लैमरस अवतार, तस्वीर में ढा रही हैं कहर

 Published : Apr 17, 2019 08:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2019 08:50 pm IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी सेलेब्स से कम नहीं है। आए दिन वह अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।

सुहाना खान- India TV Hindi
सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी सेलेब्स से कम नहीं है। आए दिन वह अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो की वजह से खास सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फोटो में सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ सुहाना एक ब्लैक कलर के ड्रेस में भी नजर आ रही हैं।

इस वायरल हुई फोटो में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अपने फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने बाल खुले रखे हैं, जो सुहाना को स्टनिंग लुक दे रहे हैं। 

सुहाना खान की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी सुहाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें सुहाना ने व्हाइट क्रॉप टैंक टॉप पहना हुआ था और साथ ही ब्लैक जींस डाली हुई थी। फोटो में सुहाना काफी अच्छी स्माइल करती हुई नजर आ रही थीं।

कुछ दिन पहले ही सुहाना अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ मुंबई में नजर आई थीं। दोनों को संजय कपूर के घर के बाहर देखा गया था। अनन्या जल्द 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' से डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं सुहाना के बॉलीवुड में आने को लेकर अभीतक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सुहाना खान फिल्म 'जीरों' की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। उस दौरान कई ऐसे तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें सुहाना अपने पिता शाहरुख को डायलॉग याद कराते हुए नजर आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन