1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भजन सम्राज अनूप जलोटा निभाएंगे सत्य साई बाबा का रोल, शेयर की लुक की तस्वीरें

भजन सम्राज अनूप जलोटा निभाएंगे सत्य साई बाबा का रोल, शेयर की लुक की तस्वीरें

 Published : Jan 14, 2021 12:59 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 02:58 pm IST

भजन गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अनूप जलोटा आगामी बायोपिक में सत्य साईं बाबा का किरदार निभा रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है।

भजन सम्राज अनूप जलोटा निभाएंगे सत्य साई बाबा का रोल, शेयर की लुक की तस्वीरें- India TV Hindi
भजन सम्राज अनूप जलोटा निभाएंगे सत्य साई बाबा का रोल, शेयर की लुक की तस्वीरें Image Source : TWITTER/ANUPJALOTA

भजन गायक और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अनूप जलोटा आगामी बायोपिक में सत्य साईं बाबा का किरदार निभा रहे हैं। अनूप जलोटा ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में फिल्म की घोषणा की गई थी और वो इस किरदार को निभाकर धन्य महसूस कर रहे हैं। हाल ही में अनूप जलोटा ने सत्य साईं बाबा के लुक की  कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "तो आप परिवर्तन कैसे पाते हैं? क्या मैं सत्य साईं बाबा जी की प्रतिकृति नहीं लग रहा हूं?' 

किसान आंदोलन के चलते पंजाब में रुकी जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, कुछ देर बाद फिर हुई बहाल

अनूप जलोटा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एक वीडियो भी शेयर किया।

वहीं अनूप जलोटा ने एक ओर तस्वीर शेयर की। जिसमें हेयर स्टाइलिश उनके बाल ठीक करते हुए नजर आ रहा है।  इस तस्वीर के साथ भजन  गायक ने कैप्शन दिया, "सबसे लोकप्रिय और आध्यात्मिक भारतीय गुरु और परोपकारी, सत्य साईं बाबा का अनुसरण करना'।

महेश बाबू, रकुल प्रीत, चिरंजीवी सहित कई सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई

जलोटा ने कहा, "मैं 55 साल पहले अपने पिता के साथ सत्य साईं बाबा से मिला था। हमने उस समय भजन गाए थे। सत्य साईं बाबा मुझे 'छोटा साईं' कहते थे। और अब इतने सालों के बाद मैं सत्य साईं बाबा जी की भूमिका निभा कर धन्य महसूस कर रहा हूं।"

अनटाइटल बायोग्राफिकल फिल्म विक्की राणावत द्वारा निर्देशित है, जिसमें जैकी श्रॉफ, साधिका रंधावा, गोविंद नामदेव, अरुण बख्शी और मुश्ताक खान भी होंगे। सत्य साईं बाबा की बायोपिक 22 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन