1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा के चैलेंजिंग रोल्स निभाने का रिसोल्यूशन कायम

सोनाक्षी सिन्हा के चैलेंजिंग रोल्स निभाने का रिसोल्यूशन कायम

 Written By: IANS
 Published : Aug 07, 2015 01:21 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 01:26 pm IST

नई दिल्लीः सीधी-सादी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि उन्होंने नए साल पर चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का प्रण लिया था और वह इसे बखूबी निभा रही हैं। सोनाक्षी ने यहां

सोनाक्षी सिन्हा के...- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा के चैलेंजिंग रोल्स निभाने का रिसोल्यूशन कायम

नई दिल्लीः सीधी-सादी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि उन्होंने नए साल पर चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करने का प्रण लिया था और वह इसे बखूबी निभा रही हैं। सोनाक्षी ने यहां गुरुवार को ऐसस जेनफेस्ट 2015 के मौके पर आईएएनएस से कहा, "मैंने नए साल पर प्रण लिया था कि मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाऊंगी। मेरे ख्याल से मैं उस पर कायम हूं।"

सोनाक्षी आगे 'अकीरा' और 'हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई' जैसी फिल्मों में मुश्किल भूमिकाओं में नजर आएंगी।

'अकीरा' में वह मार्शल आर्ट्स में महारत रखने वाली युवती की भूमिका में नजर आएंगी। उनका कहना है कि उन्हें इसके लिए कड़ा प्रशिक्षण लेना पड़ा।

अपूर्व लाखिया की 'हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई' में वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना की भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि वह यह भूमिका निभाने का अवसर पाकर 'खुश' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन