1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा को है बेसब्री से 24 अगस्त का इंतजार, जानिए क्या है वजह

सोनाक्षी सिन्हा को है बेसब्री से 24 अगस्त का इंतजार, जानिए क्या है वजह

 Published : May 16, 2018 02:24 pm IST,  Updated : May 16, 2018 02:24 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। अब खबर आई है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात से खुश सोनाक्षी का कहना है कि उनके लिए यह शानदार सफर रहा है।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। अब खबर आई है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात से खुश सोनाक्षी का कहना है कि उनके लिए यह शानदार सफर रहा है। सोनाक्षी ने उन्हें मौका देने के लिए मंगलवार रात को फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज और पूरी टीम का आभार जताया। सोनाक्षी ने ट्वीट किया, "और फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की शूटिंग पूरी हो गई। शानदार टीम के साथ यह शानदार सफर रहा है।“

उन्होंने आगे लिखा, “मुदस्सर अजीज मुझे जीवन में खुशी लाने का मौका देने के लिए आपका शुक्रिया और मेरे अब तक के सबसे मजेदार शूटिंग में से एक के लिए सभी कलाकारों और टीम का आभार। 24 अगस्त का इंतजार नहीं कर सकती।" अजीज ने फिल्म के सभी कलाकारों का आभार जताया।

उन्होंने लिखा, "सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिम्मी शेरगिल, पियूष मिश्रा, अली फजल, डायना पेंटी, अपारशक्ति..आप सबका धन्यवाद। आनंद एल. राय यह आपके लिए..24 अगस्त, हम आ रहे हैं।" फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' साल 2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल है, जो 24 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन