1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' इस दिन होगी रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' इस दिन होगी रिलीज

 Published : Jun 12, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 03:49 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म का टाइटल डिसाइड हो गया है। फिल्म का नाम 'खानदानी शफाखाना' है र यह 26 जुलाई को रिलीज होगी।

Sonakshi sinha upcoming Film- India TV Hindi
Sonakshi sinha upcoming Film Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता वरुण शर्मा(Varun Sharma) और रैपर बादशाह संग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) की आने वाली फिल्म को आखिरकार टाइटल और रिलीज डेट दोनों ही मिल गई है। शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल 'खानदानी शफाखाना' है और यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "कब से पूछ रहे हैं पिक्चर का नाम क्या है? पिक्चर का नाम मिल गया। मेरी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रही हूं..26 जुलाई को रिलीज हो रही है।"

इस फिल्म की पृष्ठभूमि होशियारपुर पर आधारित है। इसमें सोनाक्षी एक खुशमिजाज पंजाबी लड़की का किरदार निभा रहीं हैं जिसे अपने परिवार से बेहद प्यार है। परिवार के सदस्यों को खुश रखने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक कि अपने सपनों का भी त्याग कर सकती है।

अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी ने पहले कहा था, "इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं जो कि हमारे आसपास की दुनिया से बहुत मिलती-जुलती है। यह फिल्म बेहद मजेदार और इमोशन से भरपूर है।"

'खानदानी शफाखाना' के अलावा सोनाक्षी के पास 'दबंग 3' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्में भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर फोटो शएयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

शिखर धवन, एमएस धोनी ने IND-AUS मैच के बाद देखी फिल्म 'भारत', सलमान खान ने कहा-शुक्रिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अब ईद पर नहीं होगी रिलीज, सलमान खान ने फोटो शेयर कर बताई नई डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन