1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म का नाम 'खानदानी शफाखाना'

सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म का नाम 'खानदानी शफाखाना'

 Published : Jun 12, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:24 pm IST

अभिनेता वरुण शर्मा और रैपर बादशाह संग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म को आखिरकार शीर्षक और रिलीज डेट दोनों ही मिल गई है। शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का शीर्षक 'खानदानी शफाखाना' है और यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

सोनाक्षी सिन्हा - India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा और रैपर बादशाह संग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म को आखिरकार शीर्षक और रिलीज डेट दोनों ही मिल गई है। शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का शीर्षक 'खानदानी शफाखाना' है और यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "कब से पूछ रहे हैं पिक्चर का नाम क्या है? पिक्चर का नाम मिल गया। मेरी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रही हूं..26 जुलाई को रिलीज हो रही है।"

इस फिल्म की पृष्ठभूमि होशियारपुर पर आधारित है। इसमें सोनाक्षी एक खुशमिजाज पंजाबी लड़की के किरदार को निभा रहीं हैं जिसे अपने परिवार से बेहद प्यार है। परिवार के सदस्यों को खुश रखने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक कि अपने सपनों का भी त्याग कर सकती है।

अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी ने पहले कहा था, "इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं जो कि हमारे आसपास की दुनिया से बहुत मिलती-जुलती है। यह फिल्म बेहद मजेदार और इमोशन से भरपूर है।"

'खानदानी शफाखाना' के अलावा सोनाक्षी के पास 'दबंग 3' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्में भी हैं।

Also Read:

शिखर धवन, एमएस धोनी ने IND-AUS मैच के बाद देखी फिल्म 'भारत', सलमान खान ने कहा-शुक्रिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अब ईद पर नहीं होगी रिलीज, सलमान खान ने फोटो शेयर कर बताई नई डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन