1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने कहा लॉकडाउन के बाद काम शुरू होने को लेकर नहीं हूं परेशान

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा लॉकडाउन के बाद काम शुरू होने को लेकर नहीं हूं परेशान

 Published : Sep 16, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 11:25 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा लॉकडाउन के बाद काम शुरू होने को लेकर नहीं हूं परेशान

sonakshI sinha- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा Image Source : INSTAGRAM/SONAKSHISINHA

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह काम पर दोबारा वापसी करने के लिए परेशान नहीं हैं और कोरोनाकाल में इंडस्ट्री में होने वाले बदलावों को लेकर भी वह चिंतित नहीं हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें लॉकडाउन की यह जिंदगी काफी पसंद आ रही है।

सोनाक्षी ने कहा, "मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि मुझे लॉकडाउन वाली जिंदगी काफी पसंद आ रही है। पिछले दस सालों में, मैंने लंबे समय तक के लिए कोई ब्रेक नहीं लिया है, जहां कि मैं अपने आप के साथ समय बिता सकूं, यह समझ सकूं कि मुझे जिंदगी से क्या चाहिए, समस्याओं का समाधान ढूंढं़ू, चीजों पर मंथन करूं, यह जान सकूं कि जिंदगी में क्या जरूरी है और क्या नहीं। मुझे यह समय काफी अच्छा लग रहा है।"

वह आगे कहती हैं, "मैं काम के शुरू होने को लेकर और किस तरह से सबकुछ होगा, इन्हें सोचकर परेशान नहीं हूं। मुझे पता है कि सेट पर वापस लौटना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि आपको अपनी गतिविधि को लेकर चौकन्ना रहना पड़ेगा, आपके साथ काम करने वाले लोग पीपीई किट में नजर आएंगे। मैंने एक फोटोशूट किया था और उस दौरान अपने आसपास के लोगों को सिर से लेकर पैर तक ढके हुए देखने का अनुभव काफी अद्भुत था। हमेशा हाथों को सैनिटाइज करना, मास्क पहने रहना, सारी चीजें काफी अजीब हैं।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन