1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर

आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर

 Published : May 08, 2018 11:35 am IST,  Updated : May 08, 2018 11:05 pm IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वैसे इसकी शादी किसी हिन्दी फिल्म में दिखाए जाने वाले वेडिंग फंक्शन जैसी ही लग रही है। रविवार को जबरदस्त अंदाज में महंदी की रस्म निभाई गई। इसके बार सोमवार की रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वैसे इसकी शादी किसी हिन्दी फिल्म में दिखाए जाने वाले वेडिंग फंक्शन जैसी ही लग रही है। रविवार को जबरदस्त अंदाज में महंदी की रस्म निभाई गई। इसके बार सोमवार की रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। इसमें दोनों परिवारों के अलावा इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों ने भी खूब धूम मचाई। इस फंक्शन की कई तस्वीरें और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अब सोनम कपूर कपूर की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जिनमें वह लाल रंग का जोड़ा पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

पति आनंद आहूजा संग बेहद खुश दिख रही हैं सोनम।

बहन रिया कपूर के साथ दुल्हन सोनम कपूर।

बता दे कि कुछ देर पहले ही दूल्हे आनंद आहूजा की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।

गौरतलब है कि सोनम और आनंद सिख रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि सोनम की शादी उनकी आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल से होगी, जो बांद्रा में स्थित है। दूल्हे आनंद वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर मेहमानों ने आना शुरु कर दिया है। अब सभी की निगाहें सिर्फ राहों पर टिकी हैं और सोनम का इंतजार कर रहे हैं।

करीना कपूर खान यहां पति सैफ अली खान और लाडले तैमूर संग पहुंची। इनके साथ बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी दिखीं।

जाह्नवी और खुशी कपूर पिता बोनी कपूर संग वेन्यू पर पहुंचीं। यहां जाह्नवी हल्के पिंक और खुशी येलो रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन सोनम की शादी में अपनी लाडली बेटी श्वेता नंंदा और बेटे अभिषेक बच्चन संग पहुंचे।

पिंक कलर के लहंगे के साथ लंबी चोटी लगाएं जैकलिन ने यहां अपनी अदाओं का जादू हर किसी पर चलाया है।

ब्लू कलर की लहंगा पहने स्वरा भास्कर यहां कुछ ही दिख रही हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन