1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …जब सोनम कपूर से पूछा गया निजी जिंदगी से जुड़ा ये सवाल

…जब सोनम कपूर से पूछा गया निजी जिंदगी से जुड़ा ये सवाल

 Published : Nov 22, 2017 11:04 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 11:04 pm IST

इन दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनम का कहना है कि वह मीडिया में अपनी निजी जिंदगी के बारे में की जा रही चर्चा से खुद को दूर रखने के लिए उन चीजों पर ध्यान देती हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: फिल्मी हस्तियां अपने किरदारों से दर्शकों को काफी प्रभावित करती आई हैं। फैंस अक्सर इनसे जुड़ी हर चीज पर खास ध्यान देते हैं। अपने पसंदीदा सितारे के स्टाइल को कॉपी करते हैं। वहीं इनकी निजी जिंदगी में चल रहा है उसे भी जानने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे इन दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनम का कहना है कि वह मीडिया में अपनी निजी जिंदगी के बारे में की जा रही चर्चा से खुद को दूर रखने के लिए उन चीजों पर ध्यान देती हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।

सोनम से जब पूछा गया कि वह सभी मीडिया रिपोर्टों खासकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में की जा रही चर्चा से खुद को कैसे दूर रखती हैं तो उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया, "जो चीजें मायने रखती हैं जैसे परिवार, दोस्तों, रीसन (उनका परिधान ब्रांड) और अपनी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर।" गौरतलब है कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

फैंस सोनम की इस फिल्म का बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं वह खुद इसके लिए काफी उत्साहित हैं। सोनम की बहन रिया कपूर इस फिल्म की निर्माता है। फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। (Bigg Boss 11: अर्शी खान की हरकतों पर भड़क पड़े माता-पिता, किए कई चौंकाने वाले खुलासे)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन