1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की शादी की तैयारियां हुई शुरु, घर का वीडियो हो गया वायरल

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां हुई शुरु, घर का वीडियो हो गया वायरल

 Published : Apr 28, 2018 05:42 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 05:42 pm IST

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां खूब जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। खबरों के मुताबिक वह अगले महीने ही ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में अब सोनम के घर में सजावट होनी भी शुरु हो गई है। हाल ही में उनके घर का एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है,

Sonam- India TV Hindi
Sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की तैयारियां खूब जोर-शोर के साथ की जा रही हैं। खबरों के मुताबिक वह अगले महीने ही ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में अब सोनम के घर में सजावट होनी भी शुरु हो गई है। हाल ही में उनके घर का एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम की मां सुनीता कपूर खुद घर की पूरी डेकोरेशन करवाती हुई दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर शादी की सभी रस्मों के लिए मेहमान भी अनिल कपूर के घर पहुंचने शुरु हो गए हैं।

अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें सुनीता घर के बाहर खड़ी सारी सजावट करवा रही हैं। खबरों के मुताबिक सोनम की शादी उनकी नानी के घर से हो सकती है। कहा जा रहा है कि 55 स्क्वायर फुट में फैले इस बंगले की कीमत 70 करोड़ रुपए हैं। सोनम के संगीत सेरेमनी की तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी हैं। खबरों के अनुसार अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर को डांस परफोर्मेंस देने वाले हैं।

जाह्नवी ने सोनम की संगीत सेरेमनी के लिए खास तैयारियां की हैं। कहा जा रहा है कि वह अपनी दिवंगत अदाकार मां श्रीदेवी के हिट गानों पर थिरकती दिखेंगी। जबकि अर्जुन और रणवीर को अनिल कपूर के गाने पर परफोर्म करते देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन