1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन पर मां को याद करके भावुक हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

जन्मदिन पर मां को याद करके भावुक हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

 Published : Jul 30, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 03:03 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सोनू अपनी मां को याद करके भावुक हो गए।

sonu sood- India TV Hindi
sonu sood

नई दिल्ली: आज 30 जुलाई है और आज सोनू निगम का जन्मदिन है। लेकिन बॉलीवुड का एक और सितारा है जिसका न सिर्फ नाम बल्कि जन्मदिन भी एक ही तारीख को पड़ता है। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सोनू अपनी मां को याद करके भावुक हो गए। सोनू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि वह और पहले सफल नहीं हो पाए तथा उनकी मां उनकी सफलता का गवाह नहीं बन सकीं। यह पूछे जाने पर कि वह अपने जीवन में और कुछ क्या बदलाव चाहते थे? सोनू ने आईएएनएस से कहा, "काश मैं पहले ही सफलता हासिल कर लिया होता, ताकि मेरी मां इसे देख सकतीं। वह मेरी फिल्में देख सकतीं, मेरी उपलिब्धयां देख सकतीं, जो उनके जाने के बाद मुझे हासिल हुईं।"

'दबंग' के अभिनेता ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का पछतावा रहेगा कि अब तक जो भी कुछ उन्होंने प्राप्त किया, उसे देखने के लिए उनके माता-पिता मौजूद नहीं हैं।

जन्मदिन पर क्या वह काम कर रहे हैं? सोनू ने कहा, "मैं जन्मदिन पर घूमने जा रहा हूं। अबू धाबी में बड़े कार्यक्रम की योजना है, इसलिए मुझे विश्वास है कि कुछ करने के लिए यह अच्छा दिन है। इस तरह मैं अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा हूं।"

सोनू को केवल अभिनय कौशल के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी कद-काठी के लिए भी सराहा जा चुका है।

फिटनेस के बारे में उनका कहना है कि वह लोगों से प्रेरित होते हैं। अच्छी कद-काठी प्राप्त करने के लिए सख्त अनुशासन की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा, "आप चाहे इस फिल्म उद्योग में अभिनेता हैं या इंजीनियर या आप किसी और पेशें में हैं, अगर आप अपने शरीर का सम्मान और देखभाल करते हैं तो मैं समझता हूं कि सभी चीजें अपनी जगह सही हो जाती हैं।"

अक्षय चाहते हैं सस्ती हो टॉयलेट एक प्रेम कथा की टिकट

हवाएं गाना हुआ सुपरहिट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन