1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की 26 करोड़ की कमाई

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की 26 करोड़ की कमाई

 Published : Nov 06, 2021 10:31 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 06:42 pm IST

इस मूवी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

sooryavanshi box office collection day 1 - India TV Hindi
'सूर्यवंशी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन   Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' लंबे समय बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस मूवी को दिवाली के मौके पर थियेटर्स में रिलीज किया गया। आइये जानते हैं कि कोरोना का साया कम होने के बाद ये फिल्म दर्शकों को हॉल तक खींचने में कितनी समर्थ रही है।  

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'सूर्यवंशी' ने ओपनिंग डे पर करीब 26 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, कई जगहों पर धीमी शुरुआत भी रही। 

फिल्म में अक्षय आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में नजर आए। इसमें जैकी श्रॉफ, लशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी भी हैं। अजय और रणवीर की कैमियो अपीयरेंस है। 

एक्शन फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्च र, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह यूनुस सजावल, फरहाद सामजी, संचित बेंद्रे और विधि घोड़गडनकर की एक पटकथा और शेट्टी की एक मूल कहानी पर आधारित है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन