1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SOTY2 Box Office Collection: पांचवे दिन भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल नही हो पाई टाइगर, अनन्या और तारा की फिल्म

SOTY2 Box Office Collection: पांचवे दिन भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल नही हो पाई टाइगर, अनन्या और तारा की फिल्म

 Published : May 15, 2019 12:40 pm IST,  Updated : May 15, 2019 12:40 pm IST

Student of the year 2 Box office Collection: टाइगर श्रॉफ की फिल्म पांचवे दिन भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई।

Student of the year 2 box office collection- India TV Hindi
Student of the year 2 box office collection Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर(Karan johar) की फिल्म Student of the year 2 ने शुरूआत में तो अच्छा बिजनेस किया मगर अब फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 54 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अब फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। पांचवे दिन भी टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff), अनन्या पांडे(Ananya Panday) और तारा सुतारिया(tara Sutaria) की फिल्म के बिजनेस में इजाफा नहीं हुआ है। फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है। 

तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया- फिल्म के बिजनेस में खास बढोत्तरी नहीं हुई है। फिल्म अभी तक 50 करोड़ नहीं कमा पाई है। SOTY2 ने पहले दिन 12.06 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 12.75 करोड़, चौथे दिन 5.52 करोड़ और पांचवे दिन 5.02 का बिजनेस किया है। फिल्म ने भारत में टोटल 49.37 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Movie Review:

Student Of The Year 2 Movie Review: साल 2012 में करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च करते हुए एक फिल्म बनाई थी नाम था 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस फिल्म के सितारे भले ही आज बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन यह फिल्म करण जौहर की सबसे खराब फिल्मों में टॉप पर है (ऐ दिल है मुश्किल और इसके बीच कन्फ्यूज हूं वैसे)। इस फिल्म का जब सीक्वल बनने के बारे में पता चला तभी मन में आया कि क्यों-क्यों? हम पर ये टॉर्चर क्यों? फाइनली ये फिल्म रिलीज हुई और टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बैच 2019 के स्टूडेंट बनकर हमारे सामने आए हैं। फिल्म से तो हमें वैसे भी उम्मीद नहीं थी और ये फिल्म हमारी नाउम्मीदी पर बिल्कुल खरी उतरी है।

Also Read:

Birthday special: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जानिए उनके खास डांस नंबर के बारे में जिसे देख आज भी दिल की धड़कन हो जाती है तेज

'कर के फोन मैं बुलाय ली', राजस्थानी रसिया पर इस लड़की का डांस दे रहा सपना चौधरी को टक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन