1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhoom 4 को लेकर यशराज फिल्म्स का आया बड़ा बयान, अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं

Dhoom 4 को लेकर यशराज फिल्म्स का आया बड़ा बयान, अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं

 Published : Oct 25, 2019 11:41 am IST,  Updated : Oct 25, 2019 01:05 pm IST

हाउसफुल 4 के बाद अक्षय कुमार की झोली में 'धूम 4' भी आने की खबरें हैं। मगर इस खबर को यशराज फिल्म्स ने गलत ठहरा दिया है।

akshay kumar to get dhoom 4!- India TV Hindi
akshay kumar to get dhoom 4! Image Source : GOOGLE

एक तरफ दिवाली पर अक्षय कुमार की फिल्म  Housefull 4 रिलीज हो रही है औऱ दूसरी तरफ अक्षय फिर एक सुपरहिट फिल्म के चौथे पार्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। जी हां, खबर है कि अक्षय कुमार आदित्य चोपड़ा की धूम सीरीज के चौथे पार्ट dhoom 4 में लीड रोल( जॉन अब्राहम, रितिक रौशन और आमिर खान निभा चुके हैं) करने की बात कर रहे हैं।मगर अब यशराज फिल्म्स ने यह बात साफ कर दी है कि वह धूम 4 बनाने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।

 पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने 'धूम 4' के बनने की खबर को झूठा ठहराया है। मिड डे  में छपे एक आर्टिकल कि धूम 4 में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं? यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा- धूम हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है लेकिन फिलहाल हमारे पस धूम 4 की स्क्रिप्ट को लेकर कोई आइडिया नहीं है। अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स के साथ पहले से ही फिल्म पृथ्वीराज कर रहे हैं। पृथ्वीराज का पहला लुक अक्षय कुमार के बर्थ डे पर शेयर किया जा चुका है।

शादी की सालगिरह पर शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- 'जैसे कल की ही बात हो'वैसे भी ये साल अक्षय कुमार के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। उनकी फिल्म 'केसरी' और 'मिशन मंगल' काफी अच्छा बिजनेस कर चुकी है और अब दिवाली पर उनकी 'हाउसफुल 4' रिलीज हो गई है। अक्षय लगताार अच्छी स्क्रिप्ट चुन रहे हैं जिनमें विविधता दिख रही है।  

 

दीपिका पादुकोण 'महाभारत' में निभाएंगी द्रोपदी का किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन