1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की 57वीं बर्थ एनिवर्सिरी, देखिए जाह्नवी कपूर संग 10 थ्रोबैक फोटोज

श्रीदेवी की 57वीं बर्थ एनिवर्सिरी, देखिए जाह्नवी कपूर संग 10 थ्रोबैक फोटोज

 Published : Aug 13, 2020 10:13 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 10:13 am IST

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। उनके अचानक हुए निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था।

sridevi 57th birth anniversary- India TV Hindi
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था Image Source : INSTAGRAM:@JANHVIKAPOOR

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री की आज 57वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। भले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन आम से लेकर खास तक, हर कोई उन्हें याद करता है। इस खास मौके पर श्रीदेवी संग उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी दिवंगत अदाकारा की यादों में खो जाएंगे।

श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून, 1996 को शादी की थी। दोनों की दो बेटिया हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जाह्नवी धड़क फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं, जबकि खुशी विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से वो फिलहाल मुंबई में अपने घर पर ही हैं। 

जान्हवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया से चली गईं। फैंस का कहना है कि जान्हवी को हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि वो अपनी पहली फिल्म मां को नहीं दिखा पाईं। 

श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई एक पारिवारिक शादी अटेंड करने गई थीं। 

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद बोनी कपूर और खुशी मुंबई लौट आए थे, लेकिन श्रीदेवी एक होटल में वहीं रुक गई थीं। बाद में बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने दुबारा दुबई पहुंचे और उसी रात करीब 8 बजे बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया था।

श्रीदेवी का अचानक यूं जाना उनके चाहने वालों के साथ साथ पूरे परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। जान्हवी कपूर शादी में नहीं जा पाई थीं वो 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त थीं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन