1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sridevi Bungalow teaser: क्या प्रिया प्रकाश वॉरियर का बॉलीवुड डेब्यू श्रीदेवी की जिंदगी पर है आधारित? देखें वीडियो

Sridevi Bungalow teaser: क्या प्रिया प्रकाश वॉरियर का बॉलीवुड डेब्यू श्रीदेवी की जिंदगी पर है आधारित? देखें वीडियो

 Published : Jan 14, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Jan 15, 2019 06:47 am IST

प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने का कारण उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।

Sridevi Bungalow teaser- India TV Hindi
Sridevi Bungalow teaser Image Source : YOUTUBE

प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने का कारण उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में प्रिया के केरेक्टर का नाम श्रीदेवी है और फिल्म में दिखाई गई घटनाएं दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से मिलती-जुलती है। 1 मिनट 47 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीदेवी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और खुल कर अपनी जिंदगी जीती हैं।

टीजर में यह भी दिखाया गया है कि सबकुछ होते हुए भी श्रीदेवी अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं। अंतिम सीन में श्रीदेवी को बाथटब में दिखाया गया है। आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत फरवरी, 2018 में बाथटब में डूबने से ही हुई थी।

देखें टीजर...

रविवार को मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ था, जहां प्रिया ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में नजर आई थीं। इवेंट में प्रिया ने कहा था- ''मैं बस अपना काम करना चाहती हूं और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना चाहती हूं। लोग मुझे विंक गर्ल के तौर पर जानते हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि लोग मुझे एक्ट्रेस के तौर पर अपनाएं।''

Priya Prakash Varrier
Priya Prakash Varrier

Priya Prakash Varrier at Sridevi Bungalow teaser launch
Priya Prakash Varrier at Sridevi Bungalow teaser launch

आपको बता दें कि प्रिया ने न तो स्वीकार किया और न ही इस बात को खारिज किया कि उनकी फिल्म दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद ऑडियंस खुद पता लगा लेगी कि यह फिल्म किस बारे में है।

'श्रीदेवी बंगलो' को मलयालम फिल्ममेकर प्रशांत मंमबुली ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपये है।

Also Read:

Video: जब इस शख्स ने बाजीराव मस्तानी देखकर कही ये बात, बताते हुए रोने लगे रणवीर सिंह

Koffee With Karan: मां से नहीं बीवी ऐश्वर्या से डरते हैं अभिषेक बच्चन, बहन श्वेता ने किया रिवील

राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बोलीं दिया मिर्ज़ा- वो बहुत सभ्य इंसान हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन