1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब जाह्नवी को देख बेकाबू हो गए फैंस, वीडियो में देखिए कैसे किया कंट्रोल

जब जाह्नवी को देख बेकाबू हो गए फैंस, वीडियो में देखिए कैसे किया कंट्रोल

 Published : May 26, 2018 11:13 am IST,  Updated : May 26, 2018 11:13 am IST

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हैं। बता दें कि उन्हें आगामी फिल्म 'धड़क' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म के पोस्टर्स पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा चुके हैं। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी ने आम लोगों के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हैं। बता दें कि उन्हें आगामी फिल्म 'धड़क' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने में थोड़ा और समय है। लेकिन फिल्म के पोस्टर्स पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा चुके हैं। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही जाह्नवी ने आम लोगों के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है।

फैंस उनके लिए इस कदर दीवाने हो गए हैं कि उनकी झलक पाने के लिए घंटों उनका इंतजार करते हैं। इन दिनों वह जहां भी जाती हैं, उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो एक सामने आया है जिसमें वह उनके फैंस उन्हें देखते ही बेहद उत्साहित होते नजर आ रहे हैं। इन चाहनेवालों में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि यहां फैंस जाह्नवी को छूने की कोशिश कर रहे हैं।

जाह्नवी को देखकर बच्चे काफी एक्साइटेड लग रहे हैं। हालांकि इस भीड़ के बीच से बाहर निकलने में जाह्नवी को थोड़ी परेशानी तो हो रही है, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर स्माइल बरकरार है। अपने फैंस से मिलते हुए जाह्नवी अपनी जाह्नवी अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन