1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने सोने की थाली में खाया दाल-बाटी चूरमा

शाहरुख खान ने सोने की थाली में खाया दाल-बाटी चूरमा

 Published : Jul 16, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 04:12 pm IST

यह पहली बार है, जब शाहरुख ने राजस्थान के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने सोने की थाली में दाल-बाटी और चूरमा खाया।

शाहरुख- India TV Hindi
शाहरुख

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान अपने फिल्मों का प्रचार खास अंदाज में करते नजर आते हैं। इस बार भी शाहरुख फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान जयपुर में राजस्थानी थाली का आनंद उठाते नजर आए। शाहरुख ने यहां राजस्थानी रेस्तरां में राजस्थान की विशेष थाली का आनंद लिया। यह पहली बार है, जब शाहरुख ने राजस्थान के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने सोने की थाली में दाल-बाटी और चूरमा खाया।

शाहरुख ने कहा, "मैंने दाल-बाटी के बारे में सुना था। यह शानदार है। यह बहुत स्वादिष्ट है। मेरा यह पहला अनुभव था। अब, मैं कम से कम तीन महीने में एक बार यहां जरूर आया करूंगा।"

रेस्तरां में शाहरुख शाही अंदाज में पहुंचे और वहां उनका पूजा की थाली के साथ स्वागत किया गया। उन्हें तिलक लगाया गया और पगड़ी, राजपूताना तलवार भी दी गई।

इस अवसर पर राजस्थानी लोक गायकों ने 'डॉन' स्टार के कुछ गानों को राजस्थानी अंदाज में गाया।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'जब हैरी मेट सेजल' इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

(​इनपुट- आईएनएस)

पढ़िए, जब हैरी मेट सेजल के गाने राधा से जुड़ी दिलचस्प बातें

बटरफ्लाई गाने में दिखा शाहरुख-अनुष्का का रोमांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन