1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माहिष्मती में भी दिखा कोरोना का असर, बाहुबली और भल्लालदेव मास्क पहने आए नजर

माहिष्मती में भी दिखा कोरोना का असर, बाहुबली और भल्लालदेव मास्क पहने आए नजर

 Published : Jun 26, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 11:26 pm IST

बाहुबली के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में बाहुबली और भल्लालदेव मास्क पहनकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं।

bahubali- India TV Hindi
बाहुबली Image Source : TWITTER/RAJAMOULI SS

कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में लोग लड़ रहे हैं। इस वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए सरकार कई तरीके अपना रही है। इतना ही नहीं सेलिब्रिटीज भी फैन्स को अलग अलग अंदाज में इस वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वह लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कह रहे हैं। मास्क पहनने के बारे में समझाने के लिए कई फिल्मों के सीन वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्टर्स मास्क पहने नजर आ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो ब्लॉकबस्टर फिल्म  बाहुबली का सामने आया है।

बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बाहुबली और भल्लालदेव मास्क पहनकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो के आखिरी में लिखा आता है- अब माहिष्मती में भी मास्क जरुरी है।

एसएस राजामौली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत बढ़िया।  मैं आशा करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित रहेंगे और इस समय में सावधानी बरतेंगे।

आपको बता दें बाहुबली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। यह फिल्म सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनियाभर में सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, सत्यराज, तमन्ना भाटिया अहम किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन