1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुब्रमण्यम स्वामी का दावा: सुशांत की साजिशन हत्या को साबित करने के लिए तमाम सबूत हैं

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा: सुशांत की साजिशन हत्या को साबित करने के लिए तमाम सबूत हैं

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 11:21 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 11:21 pm IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि अभिनेता की हत्या हुई है और इसके पीछे कोई षड़यंत्र है।

subramanian swamy on sushant singh - India TV Hindi
सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या हुई है Image Source : TWITTER/INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने में तीन प्रमुख एजेंसियां (सीबीआई, ईडी और एनसीबी) जुटी हुई हैं। इस बीच, सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि अभिनेता की हत्या हुई है और इसके पीछे कोई षड़यंत्र है। 

भाजपा से राज्य सभा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट से ट्वीट करते हुए लिखा, "एसएसआर के भक्त पूछ रहे हैं कि कब यह मामला अपने अंतिम निर्णय पर पहुंचेगा। मैं नहीं बता सकता लेकिन : एम्स की टीम इस पर स्वतंत्र जांच नहीं कर सकती, क्योंकि इनके पास एसएसआर का पार्थिव शरीर नहीं है। इसलिए अब अस्पताल के दिए गए तथ्यों पर भरोसा करना होगा और कहा 'मर्डर की बात को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन सीबीआई परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर अपना निर्णय ले सकती है।"'

सुशांत की याद में बहन ने शुरू की मुहिम, गरीबों-बेघरों को भोजन उपलब्ध कराने की अपील

वह आगे लिखते हैं, "अब त्रिमूर्ति एजेंसियों ने कई बड़े सबूतों का खुलासा किया है जिससे मुझे विश्वास है कि सीबीआई के लिए अदालत में यह साबित करना आसान होगा कि यह वास्तव में साजिशन हत्या थी। इससे न सिर्फ न्याय होगा बल्कि उन पर लग रहे आरोप से भी उन्हें मुक्ति मिलेगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन