1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन में भी लगती थीं क्यूट, गौरी खान के साथ ये पुरानी फोटो हुई वायरल

सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन में भी लगती थीं क्यूट, गौरी खान के साथ ये पुरानी फोटो हुई वायरल

 Published : Sep 19, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 07:16 pm IST

सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर की बचपन की क्यूट फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में तीनों दोस्त अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।

Suhana khan throwback- India TV Hindi
Suhana khan throwback Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड बीएफएफ सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन में जितनी क्यूट लगती थीं उतनी ही आज भी क्यूट लगती हैं। तीनों की थ्रोबैक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार सुहाना, अनन्या और शनाया की अपनी मां गौरी खान, भावना पांडे और माहीप कपूर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शनाया कपूर की मां माहीप कपूर ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- समय कितनी जल्दी बीत जाता है। यह किसी इवेंट की फोटो लग रही है। जिसमें तीनों गर्ल्स अपनी मां के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

फोटो पर अनन्या पांडे की मां भावना पांडेय ने कमेंट किया-  'सच में समय बहुत जल्दी बीत जाता है। बहुत प्यारी।' राज कुंद्रा ने भी इस फोटो पर कमेंटे किया। उन्होंने कहा- अगली पीढ़ी।

अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा है। वह इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रही हैं। वहीं शनाया कपूर भी बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कदम रख चुकी हैं।

Also Read:

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज

राजकुमार हिरानी ने '3 इडियट्स' के लिए जीता Best Director in the Last 20 Years का IIFA Award

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन