1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 60,000 की ड्रेस पहनकर पापा शाहरुख संग मां गौरी के रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर पहुंची थी सुहाना खान

60,000 की ड्रेस पहनकर पापा शाहरुख संग मां गौरी के रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर पहुंची थी सुहाना खान

 Published : Jun 21, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:05 pm IST

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के अर्थ रेस्टोरेंट के ग्रैंड ओपनिंग में पहुंचे थे। शाहरुख ने इस मौके पर अपनी बेटी सुहाना के साथ ग्रैंड एंट्री ली थी।

SRK SUHANA- India TV Hindi
SRK SUHANA

नई दिल्ली: रविवार को अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के अर्थ रेस्टोरेंट के ग्रैंड ओपनिंग में पहुंचे थे। शाहरुख ने इस मौके पर अपनी बेटी सुहाना के साथ ग्रैंड एंट्री ली थी। सभी की निगाहें शाहरुख की बेटी सुहाना पर टिकी थीं। ऑरेंज कलर की ड्रेस में सुहाना बेहद दिलकश नजर आ रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुहाना की इस ड्रेस की कीमत क्या थी? हम आपको इस ड्रेस की कीमत बताएंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

किंग खान की डॉटर सुहाना की ये ड्रेस 60 हजार रुपये की थी। सुहाना जब पापा शाहरुख के साथ कार से उतरीं तो हर किसी की निगाहें इस बाप-बेटी की जोड़ी पर थी। सुहाना का कॉन्फिडेंस उन्हें और खूबसूरत बना रहा था।

शाहरुख ने एक जेंटलमैन की तरह अपनी बेटी के लिए कार का दरवाजा खुद खोला। शाहरुख अपनी बेटी को केयरिंग पिता की तरह प्रोटेक्ट करते हुए अंदर ले गए। काले रंग के शर्ट-पैंट में शाहरुख हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रहे थे।

गौरी खान के इस इवेंट में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी। सुहाना इवेंट में परफेक्ट होस्ट की तरह नजर आईं। सुहाना सभी से मिलीं और फोटो भी क्लिक कराई।​

बाद में सुहाना की मम्मी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर बेटी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऑरेंज वर्क्स’।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन