1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान अपने दोस्तों को कर रही हैं याद, शेयर की तस्वीर

सुहाना खान अपने दोस्तों को कर रही हैं याद, शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 17, 2020 08:02 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 08:02 am IST

सुहाना खान अपने दोस्तों को याद कर रही हैं। उन्होंने अपनी फ्रेंड्स के साथ तस्वीर शेयर की है।

suhana khan- India TV Hindi
सुहाना खान ने दोस्तों के साथ शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने परिवार के साथ मुंबई में समय बिता रही हैं। वह लॉकडाउन होने से पहले ही मुंबई वापिस आ गई थीं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।सुहाना  अपने स्कूल के दोस्तों को याद कर रही हैं। उन्होंने अपने स्कूल के दोस्तों के साथ तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में बैठी नजर आ रही हैं। सभी ने स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी है और पोज देती नजर आ रही हैं। सुहाना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मिसिंग।

सुहाना की दोस्तों उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है। एक दोस्त ने कमेंट किया- हम तीनो स्टनिंग लड़कियां हैं। सुहाना की इस फोटो को 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

सुहाना ने हाल ही में अपने मेकअप स्किल्स सोशल मीडिया पर दिखाए थे। सुहाना इन दिनों अपने मेकअप स्किल्स को बेहतर करने में लगी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मकेअप के साथ नए एक्सपेरिमेंट किया है। तस्वीर में उन्होंने न्यूड लिपग्लोस के साथ पिंक कलर का ग्लिटरी आईशेडो लगाया है।

suhana khan instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2सुहाना खान इंस्टाग्राम स्टोरी

 सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रही हैं।  सुहाना ने कुछ समय पहले अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने घर की छत पर फोटोशूट किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन