1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में सुहाना खान को आ रही है विदेशी दोस्तों की याद, शेयर की ये खास तस्वीर

कोरोना काल में सुहाना खान को आ रही है विदेशी दोस्तों की याद, शेयर की ये खास तस्वीर

 Published : Sep 17, 2020 06:19 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 06:38 pm IST

सुहाना ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों को बहुत याद कर रही हैं।

सुहाना खान- India TV Hindi
सुहाना खान Image Source : INSTAGRAM SUHANA KHAN

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने दोस्तों के साथ वाली अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों को बहुत याद कर रही हैं।

तस्वीर में सुहाना काले रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कम मेकअप और गुलाबी लाइट लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। वह अपने दो दोस्तों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में सुहाना ने लिखा, "याद आ रही है।"

सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

हाल ही में सुहाना ने आउटडोर की अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उन्हें बड़ी चट्टानों पर बैठकर पोज देते हुए देखा गया।

उस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आईलैंड गर्ल।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन