1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बी-टाउन में शाहिद कपूर और जैकी श्रॉफ का है सबसे अच्छा ड्रेसिंग सेंस : सुनील शेट्टी

बी-टाउन में शाहिद कपूर और जैकी श्रॉफ का है सबसे अच्छा ड्रेसिंग सेंस : सुनील शेट्टी

 Written By: IANS
 Published : Feb 08, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 02:19 pm IST

सुनील शेट्टी के अनुसार बी टाउन में जैकी श्रॉफ और शाहिद कपूर के कपड़े पहने का तरीका (ड्रेसिंग सेंस) सबसे अच्छा है।

jackie shroff suniel shetty and shahid kapoor- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और शाहिद कपूर

अभिनेता सुनील शेट्टी के अनुसार बी टाउन में जैकी श्रॉफ और शाहिद कपूर के कपड़े पहने का तरीका (ड्रेसिंग सेंस) सबसे अच्छा है। बॉलीवुड के सबसे फिट सेलिब्रिटियों में से एक सुनील शेट्टी ने कहा, "फैशन में अगर मुझे किसी को फॉलो करना हुआ तो मैं जैकी श्रॉफ को करुंगा। वहीं आज के दौर में देखा जाए तो जो सबसे अच्छी ड्रेस चुनते हैं वो शाहिद कपूर हैं। उन पर सारे कपड़े अच्छे लगते हैं। मेरे ख्याल से ये दोनों उन कुछ लोगों में से हैं, जो अपने कपड़ों में सहज महसूस करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर किसी के शरीर का आकार अच्छा है, तो उस पर कुछ भी अच्छा लगता है।"

शेट्टी (58) जल्द ही प्रियदर्शिनी की बहुभाषी पीरियड ड्रामा फिल्म 'मरक्कर अरबिकाडालिंते सिंहम' में नजर आएंगे।

आखिरी बार सुनील शेट्टी रजनीकांत की फिल्म दरबार में विलेन के किरदार में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन