1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर शूटिंग के दौरान हुए घायल

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर शूटिंग के दौरान हुए घायल

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2015 05:47 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 05:53 pm IST

मुंबई: हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का पांव एक शो की शूटिंग के दौरान फिसल गया और उनकी ढोड़ी में चोट आ गई। वह फैमिली टीवी शो 'डील और नो डील' के आगामी संस्करण में नजर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर...- India TV Hindi
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर शूटिंग के दौरान हुए घायल

मुंबई: हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का पांव एक शो की शूटिंग के दौरान फिसल गया और उनकी ढोड़ी में चोट आ गई। वह फैमिली टीवी शो 'डील और नो डील' के आगामी संस्करण में नजर आएंगे। सुनील ने इस सप्ताह के प्रारंभ में कई अभिनेताओं के साथ शो के सेट का निरीक्षण किया था।

शो की शूटिंग के दौरान सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी सुनील का पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गए। उनकी वजह से शो में कोई रुकावट न आए इस कारण उन्होंने उन्होंने दवा लेकर चोट लगने के बाद भी शो की शूटिंग जारी रखी।

एक बयान में सुनील ने कहा कि ऐसी छोटी-मोटी चोट लगती रहती है। मुझे खुद नहीं पता कि मैं कैसे गिर गया, सब कुछ ठीक है? ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिससे शूटिंग रोकनी पड़े।

फैमिली टीवी शो 'डील और नो डील' की मेजबानी अभिनेता रोनित रॉय कर रहे हैं। सुनील के साथ शूट किए गए इस एपिसोड का प्रसारण रविवार को एंड टीवी पर किया जाएगा।

खबर है कि सुनील बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ सकते हैं। सुनील का कहना है कि वह अपने अभिनय के दम पर कॉमेडी में आगे जाना चाहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन