1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए पोस्ट में सनी लियोनी का दिखा नया अंदाज, इंटरनेट पर फोटो हो रही है वायरल

नए पोस्ट में सनी लियोनी का दिखा नया अंदाज, इंटरनेट पर फोटो हो रही है वायरल

 Written By: IANS
 Published : Nov 20, 2020 06:47 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 06:47 am IST

सनी समय-समय पर तमाम पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों संग जुड़ी रहती हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी से रूबरू कराती रहती हैं।

sunny leone - India TV Hindi
सनी लियोनी का पोस्ट हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नए सोशल मीडिया पोस्ट में उनके प्रशंसकों को उनका एक नया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेत्री को एक चमकदार छोटे ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में सनी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। अपने ब्लैक ड्रेस को उन्होंने एक ब्राईट ब्लू जैकेट के साथ पेयर किया हुआ है, बाल खुले रखे हैं और हील्स को हाथों में उठा रखा है। अभिनेत्री को इस फोटो में कैमरे के बजाय दूसरी ओर देखकर स्माइल करते देखा जा सकता है।

सनी ने इसके कैप्शन में लिखा है, "काम पर जा रही हूं? ग्रॉसरीज खरीदने जा रही हूं? या सिर्फ यूं ही टहलने निकली हूं? हम्मममम..।"

सनी लियोनी का स्पेशल मास्क, बिना मेकअप खराब किए ऐसे किया कोरोना से बचाव

सनी समय-समय पर तमाम पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों संग जुड़ी रहती हैं और उन्हें अपनी निजी जिंदगी से रूबरू कराती रहती हैं।

सनी पिछले छह महीनों से लॉस एंजेलिस में रह रही थीं क्योंकि महामारी के शुरूआती दौर में उन्हें लगा था कि वह इस दौरान भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित रहेंगी।

अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपनी वापसी की है और काम भी शुरू कर दिया है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन